फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अवैध खनन में 14 वाहन मालिकों पर 7.27 लाख जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तराखंड के बाजपुर से अवैध खनन कर लाए जा रहे उप खनिज के विरुद्ध जिला प्रशासन ने अभियान शुरू कर दिया है। चार दिन में 14 वाहनों के मालिकों पर 7.27 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है। बृहस्पतिवार को बहेड़ी तहसील प्रशासन ने उत्तराखंड की सीमा पर अवैध खनन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। तड़के चार बजे से सुबह सात बजे तक चले अभियान में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर ने नदी किनारे बसे गांव नारायण नगला में एक ट्रॉली, चार बैलगाड़ी और पिकअप को अवैध खनन में प्रयोग होते पकड़ा। इन सभी को सीज कर जुर्माने की कार्रवाई की है। इस दौरान उनके साथ तहसीलदार भानु प्रताप सिंह भी थे। ग्रामीणों का कहना है कि गांव नारायण नगला में लंबे समय से अवैध खनन हो रहा है। दूसरी तरफ जिला खनन अधिकारी मनीष कुमार ने 24 नवंबर से बृहस्पतिवार तक अवैध खनन में प्रयोग होते पाए गए 14 वाहनों पर कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि उप खनिजों का अवैध खनन और परिवहन उत्तराखंड के बाजपुर से होता है। यह वाहन अवैध रूप से बालू, गिट्टी, बजरी शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, बदायूं जिलों में परिवहन करते हैं। इन वाहनों को भोजीपुरा व देवरनिया क्षेत्र में नैनीताल मार्ग पर रात में परिवहन करते पकड़ा गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें