इसके अलावा 05062/05061 टनकपुर-मथुरा-टनकपुर पैसेंजर 11 जुलाई से अगले आदेशों तक निरस्त कर दी गई है। लालकुआं रूट की 05328 लालकुंआ-बरेली सिटी पैसेंजर को 12, 14, 16 और 05327 बरेली सिटी-लालकुंआ पैसेंजर को 11, 13 व 15 जुलाई को निरस्त किया गया है।
जनशताब्दी एक्सप्रेस फिलहाल इज्जतनगर से टनकपुर के बीच निरस्त
रेलवे ने टनकपुर-दिल्ली-टनकपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस को इज्जतनगर से टनकपुर के बीच अगले आदेशों तक निरस्त कर दिया है। 12036 दिल्ली-टनकपुर एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार व रविवार को टनकपुर की जगह इज्जतनगर स्टेशन पर यात्रा खत्म करेगी। 12035 टनकपुर-दिल्ली एक्सप्रेस को प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, वृहस्पतिवार, शनिवार व रविवार को इस ट्रेन को टनकपुर के स्थान पर इज्जतनगर से चलाया जाएगा।