बरेली। मिलावटी खाद्य पदार्थ बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चल रहे सर्वे में सोमवार को विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के 14 नमूने भरे गए।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल के मुताबिक, मीरगंज से कुट्टू का आटा, साहूकारा, इज्जतनगर, सिविल लाइंस से साबुदाना का एक-एक, पीपलसाना चौधरी से कुट्टू के आटा का एक, मुड़िया जागीर देवरनियां से मूंगफली दाना का एक खुला, एक पैक, सेंधा नमक का एक नमूना लिया गया। इसके साथ ही पीलीभीत बाइपास से साबूदाना और घी का एक-एक, गंगापुर चौराहा से साबुदाना का एक, बीडीए काॅलोनी प्रेमनगर से सेंधा नमक का एक नमूना समेत अन्य नमूने भरे। इन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। ब्यूरो