फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वसिद्ध योग के शुभ संयोग में कल से बड़ा मंगल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इस बार ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल 21 मई को पड़ेगा। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक 19 मई से ज्येष्ठ माह की शुरुआत हो गई है। 21 मई को ज्येष्ठ मास की कृष्ण तृतीया से बड़े मंगल की शुरुआत हो रही है। इस दिन चंद्रमा धनु राशि में रहेगा, जो मंगल की मित्र राशि है। बृहस्पति देव गुरु हैं, जो धर्म की रक्षा करते हैं। ऐसे में शुभ योग से शुरू हो रहे बड़े मंगल जातकों के लिए शुभफलदायी होने की संभावना है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पं. नीरज शर्मा ने बताया कि 21 मई को पहले बड़े मंगल पर सिद्ध योग का भी संयोग है। जो मनोकामना पूर्ति के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। इसके बाद 28 मई, 4 जून और 11 जून को भी बड़ा मंगल पर ग्रह नक्षत्रों का शुभ संयोग बन रहा है। बताया कि दूसरा बड़ा मंगल 28 मई को पूर्वाभाद्र्रपद नक्षत्र में पड़ेगा। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का स्वामी गुरु है जिसका खास प्रभाव रहेगा। जबकि तीसरा बड़ा मंगल चार जून को शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के साथ मृगशिरा रहेगा। मृगशिरा नक्षत्र का स्वामी मंगल है, जो सबका मंगल करता है। जो कि एक शुभ संकेत है। ऐसे ही चौथा मंगल 11 जून में उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के साथ कर्क राशि रहेगी। इस दिन सिद्ध योग भी रहेगा। इस बार ज्येष्ठ के चारों मंगल शुभ योग में पड़ रहे हैं।

तीन हजार से अधिक लगेंगे भंडारे
बड़े मंगल को लेकर शहर में तैयारियों शुरू हो गई हैं। एक अनुमान के मुताबिक इस बार शहर में करीब छह सौ से अधिक भंडारों के अलावा शर्बत वितरण के स्टाल लगेंगे। वहीं, सिविल लाइंस स्थित बड़े हनुमान मंदिर समेत अन्य मंदिरों में सुंदरकांड का पाठ और श्रीरामचरित मानस कथा के आयोजन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें