फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के इज्जतनगर मंडल में 153 किमी लाइन का विद्युतीकरण पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रेलवे के इज्जतनगर मंडल में 153 किलोमीटर लाइन का विद्युतीकरण पूरा हो चुका है। मेंडू (हाथरस) से दरियावगंज (निकट फर्रुखाबाद स्टेशन) 104 किलोमीटर सेक्शन में सीआरएस ने इलेक्ट्रिक ट्रेन का सफल ट्रायल किया। सीआरएस स्पेशल ट्रेन 115 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी।
विज्ञापन

मंगलवार को मध्य एवं पूर्वोत्तर परिमंडल के सीआरएस अरविन्द कुमार जैन ने इज्जतनगर मंडल के डीआरएम दिनेश कुमार सिंह के साथ मथुरा जंक्शन-फर्रुखाबाद सेक्शन में मेंडू से दरियावगंज के बीच विद्युतीकरण का निरीक्षण किया। सीआरएस स्पेशल ट्रेन ने दो घंटे में दूरी तय की। 29 मार्च को मथुरा जंक्शन से मेंडू तक 48 किलोमीटर का निरीक्षण हो चुका है। गौरतलब है कि रेलवे बोर्ड ने मथुरा जंक्शन-कासगंज-कल्याणपुर सेक्शन के 338 किमी के रेलवे ट्रैक विद्युतीकरण की स्वीकृति 2016-17 के रेल बजट में दी थी। 432.99 करोड़ का बजट पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय को स्वीकृत हुआ था। विद्युतीकरण मैसर्स इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड कंपनी कर रही है। निरीक्षण के दौरान गोरखपुर से प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर बेचू राय, मुख्य सिग्नल इंजीनियर एसएन साह, मुख्य महाप्रबंधक आशुतोष पंत समेत इज्जतनगर के अनेक मंडलीय अधिकारी मौजूद थे। यहां बता दें कि इज्जतनगर से कासगंज तक भी विद्युतीकरण का काम तेजी पर है। फाउंडेशन के बाद पिलर्स लगना शुरू हो गए हैं। जल्द ही साल के अंत तक इज्जतनगर से मथुरा तक इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ना शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें