फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरसीसीआई और गंगाशील अकादमी सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में न्यू शीश महल क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित वीरांगना अवंती बाई लोधी क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन अपने-अपने मैच जीत कर आरसीसीआई और गंगाशील अकादमी की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। बुधवार को प्रतियोगिता का पहला मैच एमएस धोनी अकादमी व आरसीसीआई के बीच खेला गया। टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीसीआई की टीम ने 20 ओवर में दो विकेट पर 219 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी धोनी अकादमी की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 124 रन ही बना सकी। दूसरा मैच अल्मामातिर अकादमी व गंगाशील की टीम के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अल्मामातिर अकादमी की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 117 रन बना सकी। गंगाशील अकादमी ने जीत का लक्ष्य 16.3 गेंदों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। गुरुवार को पहला मैच आरवी क्रिकेट अकादमी व एसआरएमएस के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें