बरेली। बास्केटबाल एसोसिएशन की ओर से गुरुवार को जिला स्तरीय सब जूनियर बास्केटबाल लीग के तहत मैच का आयोजन हुआ। पहला मैच बालक वर्ग का कृष्णा पब्लिक स्कूल और राधा माधव पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें कृष्णा पब्लिक स्कूल ने राधा माधव पब्लिक स्कूल को 29-09 से हराया। कृष्णा पब्लिक स्कूल के फैजल ने 17 अंक जुटाए।
दूसरा मैच, बालिक वर्ग का कृष्णा पब्लिक स्कूल और राधा माधव पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें राधा माधव ने कृष्णा पब्लिक स्कूल को 7-3 से हराया। राधा माधव की कशिका इरम ने 4 अंक हासिल किए। तीसरा मैच, बालक वर्ग का हार्टमन स्कूल और सेक्रेड हार्ट्स के बीच खेला जाना था लेकिन हार्टमन स्कूल की टीम नहीं पहुंची और बाई के रूप में 2 अंक सेक्रेड हार्ट स्कूल को प्राप्त हुए। चौथा मैच, बालक वर्ग का मानस स्थली और सेक्रेड हार्ट्स के बीच खेला गया। जिसमें मानस स्थली ने सेक्रेड हार्ट्स को 35-02 से हराया। मानस स्थली के विजय ने 12 अंक और उत्कर्ष ने 8 अंक अर्जित किए।