फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर विधानसभा क्षेत्र के लिए लगेंगी 15 टेबल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले की दोनों सीटों के लिए मतदान होने के बाद अब प्रशासन मतगणना की तैयारियाें में जुट गया है। मंगलवार को कलक्ट्रेट में डीएम ने अधिकारियों के साथ मीटिंग करके जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में बताया गया कि मतगणना के लिए हर विधानसभा क्षेत्र की 14 टेबल लगाई जाएंगी। हर टेबल पर एक एआरओ तैनात रहेगा।
विज्ञापन

डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 23 मई को परसाखेड़ा के राज्य भंडारण निगम परिसर में सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो जाएगी। उन्होंने महिला कर्मियों और आईवीआरआई कर्मियों की ड्यूटी न लगाने का निर्देश देते हुए कहा कि मतगणना में बैंक कर्मी, लेखा टीम और मास्टर ट्रेनर सहित दूसरे कर्मचारियों की ही ड्यूटी लगाई जाए। डीएम ने कहा कि मतगणना हाल, बैरिकेडिंग, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था समय से पूरी कर ली जाए। मतगणना में जिन कर्मचारियों को लगाया जाए, उन्हें संजय कम्युनिटी हाल में बेहतर प्रशिक्षण दिया जाए। मतगणना में जिस सामग्री की जरूरत पड़े, उसकी पहले से व्यवस्था कर ली जाए। उन्होंने कहा कि मतगणना के लिए अतिरिक्त कर्मियों की जरूरत हो तो अभी से आंकलन कर ड्यूटी लगा दी जाए। कर्मचारियों को रिजर्व ड्यूटी मेें भी रखा जाए। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त सहित अन्य कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें