फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारीपुर में आ रहा सीवर का पानी, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पिछले कई दिनों से बिहारीपुर कहरवान में पाइप लाइन से सीवर का बदबूदार और पीला पानी आ रहा है। इसके चलते लोगों को आसपास के हैंडपंप और सबमर्सिबल से पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है। दो दिन पूर्व नगर निगम में शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

बिहारीपुर कहरवान में गली आर्य समाज के आसपास कहीं पानी की पाइप लाइन फूट गई है। इसके चलते नाली का गंदा पानी पाइप लाइन में जा रहा है। इसके चलते ही वहां पर करीब चार दर्जन घरों में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। लोगों ने दो दिन पूर्व नगर निगम के कंट्रोल रूम में इसकी शिकायत की तो एक कर्मचारी मौके पर पहुंचा, लेकिन कोई समाधान किए बिना ही लौट गया। इसके चलते परेशान क्षेत्रवासी पड़ोसियों के यहां लगे सबमर्सिबल या हैंडपंप से पानी लेकर काम चला रहे हैं। जलकल विभाग के जेई पीसी आर्या ने बताया पाइपलाइन में लीकेज ढूंढने का काम जारी है। समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें