बरेली। जिला शतरंज स्पोर्ट्स एसोसिएशन की तरफ से नरमू वर्कशाप मंडल कार्यालय पर शतरंज प्रतियोगिता हुई। अंडर-17 में दक्ष सिंघल प्रथम, अर्थव द्वितीय और अर्जुन तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 गर्ल्स में दिव्यांशी प्रथम, आराध्या गौतम द्वितीय रहीं। अंडर- 17 में अरजोई कौर प्रथम और मोहम्म्द असर द्वितीय रहे। सामान्य आयु वर्ग में रजनीश कुमार प्रथम और कुनाल द्वितीय रहे। महिला वर्ग में प्रायशी पांडेय प्रथम रहीं। संचालन नीरज रावत ने किया। इस दौरान देवेश सिंघल, डॉ. शिव राम शर्मा, अभय मोहन शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।