फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में चचेरे-तहेरे भाइयों सहित चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/निगोही। आरसी मिशन क्षेत्र में लालबाग चौराहा के निकट गन्ना भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार में टक्कर मार दी। इस घटना में कार सवार दो लोग घायल हो गए। उधर, निगोही क्षेत्र में खुदागंज रोड पर गांव डेलखेरा के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार चचेरे-तहेरे भाई घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

हरदोई सदर कोतवाली में पुलिस लाइंस के पास रहने वाले नीरज कुमार और पंकज श्रीवास्तव नोएडा के एक कॉल सेंटर में काम करते हैं। दोनों लोग रविवार को आर से नोएडा जा रहे थे। शाहजहांपुर पहुंचने पर उनकी कार को आरसी मिशन क्षेत्र में लालबाग चौराहा के पास गन्ना भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। नीरज को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पंकज मामूली घायल हुआ है।
उधर, निगोही क्षेत्र के गांव अंडखेरा निवासी पूर्व प्रधान पप्पू यादव का 18 वर्षीय पुत्र अभिषेक यादव अपने चचेरे भाई 16 वर्षीय रघुराज यादव के साथ रविवार को बाइक से निगोही आए थे। शाम चार बजे निगोही से घर के लिए चल दिए। उनकी बाइक खुदागंज मार्ग गांव डेलखेरा मस्जिद के सामने पहुंची, तभी सामने खुदागंज की ओर से आ रही मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे दोनों घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अभिषेक की हालत गंभीर है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। चालक फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें