फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग में फूलों से खेली गई होली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आयकर विभाग में अफसरों ने स्टाफ के साथ फूलों से होली खेली। काव्य पाठ हुआ और होली गीत भी गाए गए। मुख्य अतिथि प्रधान आयकर आयुक्त शिशिर अग्रवाल ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा यह त्योहार दिलों की दूरियां मिटाता है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर आयकर भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त बीएस सिंह ने लोकगीत ‘आज बिरज में होरी रे रसिया.. होरी रे होरी रे बरजोरी रे रसिया’ गाकर वाहवाही लूटी। सत्यवती सिंह ने काव्य पाठ किया। विशिष्ट अतिथि अपर आयकर आयुक्त विजय कुमार बोरा थे। जोनल सचिव आयकर कर्मचारी संघ रविंद्र कुमार सिंह ने कार्यक्रम संबंधी जानकारी दी। संत प्रकाश, बीडी प्रजापति, राजीव मिश्रा, अर्चना, प्रीति, योगेश पाल, आरके सक्सेना आदि मौजूद रहे। सीए शरद मिश्रा, आयकर बार एसोसिएशन अध्यक्ष गुरुदेव सिंह चावला आदि ने इसमें भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें