फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीईओ नहीं थोपेंगे खेलकूद किट, कमेटी करेगी खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में खेलकूद किट के नाम पर बंदरबांट को लेकर मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को शिक्षकों ने सीडीओ सत्येंद्र कुमार से मिलकर खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा मनमाने तरीके से खेलकूद किट थोपने का आरोप लगाय। इस पर सीडीओ ने कहा कि किट बीईओ खरीदकर नहीं देंगे, इसके लिए अधिकृत कमेटी ही किट की खरीद करेगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में सत्र खत्म होने वाला है और वार्षिक परीक्षाएं भी शुरू हो गई हैं। मगर बजट खपाने के लिए पिछले दिनों बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों में खेल सामग्री खरीदने का आदेश जारी कर दिया। प्राथमिक स्कूल के लिए पांच हजार और उच्च प्राथमिक स्कूल के लिए दस हजार रुपये की दर से एक करोड़ 84 लाख 30 हजार रुपये का भारी भरकम बजट भी जारी कर दिया। यह खरीदारी जिले भर के 2098 प्राथमिक एवं 794 उच्च प्राथमिक स्कूलों में की जानी है। मगर इसके बंदरबांट को लेकर विवाद शुरू हो गया है। शिक्षकों का आरोप है कि खंड शिक्षा अधिकारी अपने चहेते लोगों से किट स्कूल में भेजकर उन पर चेक देने का दबाव बना रहे हैं। इसको लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार शर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ के मांडलिक मंत्री एवं जिलाध्यक्ष मुकेश चौहान, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मानवेंद्र यादव, यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह एवं टीईटी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान आदि ने सीडीओ से शिकायत की। इस पर सीडीओ ने कहा कि खेलकूद किट बीईओ खरीदकर नहीं देंगे, यह कमेटी की मंजूरी से ही खरीदी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें