फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी जी! आपने तो होली के बाजार में भी करा दी सर्जिकल स्ट्राइक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सर्जिकल स्ट्राइक का प्रचार का प्रयोग अब तक साड़ियों के जरिये ही हो रहा था, मगर इस बार इत्तफाक से होली भी इसी मौसम में है लिहाजा होली पर भी सर्जिकल स्ट्राइक छा गई है। बाजार ने हुरियारों को एक-दूसरे पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ के लिए तैयार कर दिया है। भारतीय सेना के पराक्रम को ये हुरियारे होली में महसूस करेंगे। बाजार में उन्हें अनुभव कराने के लिए मशीनगन, मिसाइल और बम की शक्ल में पिचकारियों की भरमार है। हालांकि इन बंदूकों से गोली-बारूद नहीं, बल्कि रंग और गुलाल की बरसात होगी।
विज्ञापन

एयर स्ट्राइक के बाद आई होली पर बाजार हथियारों के डिजाइन की पिचकारियों से भरा हुआ है। कुु तुबखाना के बाजार में छोटी गन वाली पिचकारी के साथ ही हैवी मशीनगन टाइप की पिचकारी खरीदने के लिए बच्चों से लेकर बड़े तक पहुंच रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि भारत-पाकिस्तान के बीच जो हालात हैं, पिचकारी बिजनेस में उसी को भुनाने की तैयारी की गई है। लोग बड़ी-बड़ी मशीनगन और बंदूक वाली पिचकारियां खूब ले रहे हैं। बंदूकों के अलावा गुलाल भरे हैंड ग्रेनेड की भी खूब मांग हो रही है। इसमें आग लगाने के बाद गुलाल निकलने लगता है। बाकी कसर पूरी करने के लिए मिसाइल वाली पिचकारी भी बाजार में मौजूद है। इन पिचकारियों की कीमत 50 से लेकर आठ सौ रुपये तक है। हैंड ग्रेनेड 25 से 450 रुपये तक में है।

होली पर इस बार चाइना का रंग कम
पाकिस्तान से तनातनी के बाद जहां बाजार में सर्जिकल स्ट्राइक थीम की पिचकारियां सुपरहिट हो रही हैं, वहीं चीन को भी मार्केट से जवाब मिल रहा है। प्रसाद टाकीज के सामने स्थित रंग और पिचकारी बेचने वाले दुकानदारों ने बताया कि गुणवत्ता में ‘मेड इन इंडिया’ पिचकारी चाइनीज से काफी बेहतर हैं। जब से सरकार ने चीन से आने वाले माल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई है तब से चाइनीज माल की आवक में कमी आई है।
विज्ञापन


हर्बल बताकर बेच रहे सिंथेटिक गुलाल
बाजार में हर्बल गुलाल तो मौजूद है, लेकिन इंगलिश सेंटेड गुलाल, बैलून, चंदन की महक वाले गुलाल को भी हर्बल बताकर बेचा जा रहा है। बाजार में कई तरह की पिचकारियां, टोपियां, मुखौटे, रंगों वाले कैप्सूल, बैलून, झाड़ी बैलून, गुझिया बनाने का सांचा आदि भी मिल रहा हैं। पिचकारियों में छोटा भीम टैंक और गन, मछली पिचकारी, एंग्री बर्ड टैंक और पिचकारी, मिक्की माउस टैंक और पंप पिचकारियां बिक रही हैं।

20 से 1350 रुपये तक कीमत
गन और टैंक पिचकारियां 40 रुपये से लेकर 1350 रुपये तक, रंगों वाला कैप्सूल पैकेट 35 रुपये, झाड़ी बैलून 150 रुपये, हैप्पी होली कैप 120 रुपये, सामान्य टोपियां 10 से 50 रुपये, छोटा भीम 50 रुपये से लेकर 500 रुपये, हर्बल गुलाल पैकेट 20 रुपये, सेंटेड गुलाल 30 रुपये पैकेट, चंदन 50 रुपये की एक डिब्बी, मास्क 30 से 50 रुपये तक, गुझिया बनाने का प्लास्टिक सांचा 30 रुपये, एंग्री बर्ड पिचकारी 450 रुपये, मिकी माउस 250 से 500 रुपये, स्ट्रेट गन 3 लीटर वाली 1350 रुपये में मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें