फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद के छात्रों को विवि कैंपस में देनी होगी बीपीएड की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (बीपीएड) की इम्प्रूवमेंट परीक्षाओं के लिए मुरादाबाद के कॉलेजों के छात्रों को एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस की दौड़ लगानी होगी। विश्वविद्यालय ने बीपीएड परीक्षा के लिए इस बार भी कॉलेजों को केंद्र नहीं बनाया है। उनकी परीक्षा विश्वविद्यालय कैंपस में ही होगी। कॉलेजों के प्रस्ताव को इस बार भी विश्वविद्यालय ने ठुकरा दिया है। परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होंगी। उसके बाद अप्रैल में बीपीएड की मुख्य परीक्षाएं होंगी। इसके लिए भी सेंटर विश्वविद्यालय कैंपस रहेगा।
विज्ञापन

बरेली और मुरादाबाद मंडल में कुल चार बीपीएड कॉलेज हैं। इसमें आरपी डिग्री कॉलेज मीरगंज बरेली में है और बाकी तीन कॉलेज मुरादाबाद मंडल में हैं। दो साल पहले परीक्षाएं कॉलेजों में ही होती थीं, लेकिन नकल और अन्य गड़बड़ियां सामने आने के बाद विश्वविद्यालय ने कॉलेजों के सेंटर खत्म कर दिए। अब 16 मार्च से बीपीएड इम्प्रूवमेंट और अप्रैल में मुख्य परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। हालांकि कॉलेजों ने इस बार परीक्षा केंद्र अपने यहां बनाने की मांग की थी। कॉलेजों का कहना था कि मुरादाबाद के छात्रों को बरेली आने में दिक्कत होती है। उनको यहां रहकर परीक्षा देनी पड़ती है। इसलिए परीक्षा केंद्र उनके कॉलेजों में या उनके शहर में बनाए जाएं। विश्वविद्यालय ने कॉलेजों के प्रस्ताव खारिज कर दिए। परीक्षा विश्वविद्यालय कैंपस में होगी। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार का कहना है कि पूर्व में गड़बड़ियां सामने आई थीं जिसके बाद यह कदम उठाया गया। बीपीएड की परीक्षाएं विश्वविद्यालय कैंपस में होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें