फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर शिक्षक संघ ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पुरानी पेंशन बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य समान वेतन, राज्य कर्मचारियों की तरह चिकित्सा सुविधा, रिक्त पदों की भर्ती समेत विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने जेडी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। महिला शिक्षकों के बाल्यकाल अवकाश आसानी से स्वीकृत हों, सीबीएसई की तरह मूल्यांकन का पैसा दिया जाए, शिक्षकों के बकाया भुगतान जल्द किए जाएं। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष आफताब अहमद खां ने कहा कि अगर मांगों पर विचार नहीं हुआ तो शिक्षक आंदोलन करेंगे। डॉ. राजेंद्र कुमार, रमेश चंद्र शर्मा, विजय किशोर ने भी संबोधित किया। बाद में मांगों को लेकर जेडी डॉ. प्रदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान डॉ. लाखन सिंह, राजेश कुमार आर्य, राजेश गंगवार, प्रेम कुमार, हरीश चंद्र पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें