फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े चार घंटे का ब्लॉक सात घंटे चला, यात्री परेशान

विज्ञापन
साढ़े चार घंटे का ब्लॉक सात घंटे चला, यात्री परेशान - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। पटरियां बदलने और मरम्मत के चलते इंजीनियरिंग अनुभाग ने अमरोहा से जंक्शन तक साढ़े चार घंटे का ब्लॉक लिया, लेकिन जंक्शन से शाहजहांपुर तक बिना सूचना के ढाई घंटे ट्रेनों को जगह-जगह रोककर चलाया, जिससे यात्री परेशान हो गए। ब्लॉक में दुर्गियाना समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनें और मालगाड़ियां फंसी रहीं।
विज्ञापन

रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग ने शुक्रवार सुबह दस से दोपहर ढाई बजे तक अमरोहा से जंक्शन तक डाउन लाइन पर ब्लॉक लेकर पटरियों की मरम्मत की, कुछ जर्जर पटरियां भी बदलीं। इस दौरान मुरादाबाद से लखनऊ जाने वाली सियालदह एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस, जननायक, श्रमजीवी, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को टिसुआ, रसुइया, पीतांबरपुर आदि स्टेशनों पर पांच से दस मिनट तक रोककर चलाया गया। ढाई बजे के बाद बिना सूचना के बिलपुर से शाहजहांपुर तक ढाई से पांच बजे तक ब्लॉक लेकर पटरियों को बदलने का काम शुरू कर दिया गया। दौरान टिसुआ, बिलपुर मीरानपुर कटरा, तिलहर स्टेशनों की मेन लाइन से लूप लाइन के क्रॉसिंग को बदलकर साठ किलो वजन की पटरी को डाला गया। जंक्शन से त्रिवेणी एक्सप्रेस राइट टाइम चली, लेकिन टिसुआ से शाहजहांपुर तक कछुआ गति से चलाई गई। यात्रियों को बिलपुर से शाहजहांपुर तक ब्लॉक की उम्मीद नहीं थी। अचानक ट्रेनें रोककर चलाए जाने से यात्रियों में नाराजगी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें