फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादी और नानी करेंगी बच्चों की देखभाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शिशुओं को कुपोषण से मुक्त कराने का जिम्मा अब दादी और नानी संभालेंगी। सरकार ने गांव की बुजुर्ग महिलाओं को मातृ समितियों में शामिल करने की योजना बनाई है। इसमें सात से 12 महिलाएं होंगी। पहले से गठित मातृ समितियों में बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव के पत्र के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहले से गठित मातृ समितियों में बदलाव किया जाएगा। नई मातृ समितियां बनेंगी। दादी और नानी काउंसलिंग करके शिशुओं के पोषण में आने वाली दिक्कतों को दूर करेंगी। पोषाहार की नियमित उपलब्धता और भोजन वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करेंगी। अति कुपोषित बच्चों के चिन्हांकन में भी यह समितियां सहयोग करेंगी। पोषाहार के स्टाक की जांच और सत्यापन का काम भी समितियां करेंगी। बचपन, लाड़ली, ममता, अन्नप्राशन दिवस, गोदभराई दिवस, किशोर दिवस और सुपोषण दिवस में भी समितियों को शामिल किया जाएगा। टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच, प्री स्कूल भेजने में भी इनकी भूमिका होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें