फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी- बरेली वासियों को मिली उदयपुर के लिए ट्रेन

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
बरेली। शहर के लोगों की लंबे समय से उदयपुर के लिए ट्रेन चलाने की मांग को रेलवे ने पूरा कर दिया। रेलवे ने उदयपुर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस और अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस का जंक्शन पर दो मिनट का ठहराव करने के निर्देश दिए हैं। दोनों ट्रेनें छह महीने के लिए जंक्शन पर रुकेंगी। राजस्व मिलने पर हमेशा के लिए ठहराव किया जाएगा।
विज्ञापन

उदयपुर न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस सोमवार को न्यू जलपाईगुड़ी से सुबह सवा आठ बजे से चलकर किशनगंज, कटिहार, समस्तीपुर, छपरा, गोरखपुर, लखनऊ होते हुए मंगलवार सुबह 7.13 बजे जंक्शन पहुंचेगी, दो मिनट रुकने के बाद दिल्ली, अलवर, जयपुर, भीलवारा होते हुए अगले दिन सुबह दस बजे उदयपुर पहुंचेगी। वापसी में शनिवार रात 12.20 बजे उदयपुर से चलकर रविवार रात पौने आठ बजे जंक्शन पहुंचेगी, दो मिनट रुकने के बाद अगले दिन शाम साढ़े छह बजे को न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी। कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस मंगलवार और शनिवार को कोलकाता से दोपहर 12.10 बजे चलकर आसनसोल, धनवाद, गया, वाराणसी, लखनऊ होते हुए बुधवार और रविवार सुबह 6.28 बजे जंक्शन पहुंचेगी। दो मिनट रुकने के बाद मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला, जालंधर होते हुए रात 7.20 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में सोमवार और बृहस्पतिवार को अमृतसर सुबह 5.55 बजे चलकर शाम 4.21 बजे जंक्शन पहुंचकर 4.23 बजे कोलकाता के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें