फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मार्च तक हवाई सेवा शुरू करने को 24 घंटे होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नाथ नगरी एयर टर्मिनल से तीन मार्च तक हवाई उड़ान शुरू कराने के लिए अब 24 घंटे काम होगा। शासन से इस संबंध में सख्त निर्देश मिलने के बाद जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने कवायद शुरू कर दी है। विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी सुल्तान अशरफ सिद्दीकी को 24 घंटे काम कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश के बाद एसएलओ बुधवार को मुड़िया अहमदनगर पहुंचे और अब तक हुए कामों की समीक्षा की। एसएलओ ने बताया कि एयर टर्मिनल के अधिकांश काम पूरे हो चुके हैं। बाउंड्रीवाल के अंदर खुदाई कर गेट लगाया जा चुका है। अब तक के कामों की जांच के लिए सेफ्टी टीम बृहस्पतिवार को आएगी। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि टीम जांचकर रिपोर्ट तैयार करेगी। उधर, विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी का कहना है कि एयर टर्मिनल में हो चुके और बाकी काम का ब्योरा लिया गया है। बचा काम एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया का स्टाफ 24 घंटे लगकर पूरा करेगा। पानी की टंकी का काम शुरू करा दिया गया है। बिजली, सड़क, टैक्सी-वे और बाउंड्रीवाल समेत दूसरे जरूरी काम भी तेजी से कराए जा रहे हैं। डीएम ने भी इस संबंध में एक-दो दिन में अधिकारियों की मीटिंग बुलाकर एयर टर्मिनल के काम की समीक्षा करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें