फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली के लिए बाइक रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी-पुरानी पेंशन बहाली मंच उप्र की ओर से बुधवार को शुरू होने वाली महाहड़ताल से पहले बाइक रैली निकाली गई। रैली चौकी चौराहा से शुरू होकर विकास भवन, बीएसए कार्यालय, गांधी उद्यान से सर्किट हाउस चौराहा होते हुए पीडब्ल्यूडी परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान आयोजित सभा में जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने कर्मचारी या शिक्षक पर सरकार द्वारा कार्रवाई करने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी प्रशासन को दी।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी डॉ. अचल अहेरी ने बताया कि शहर कोतवाल गीतेश कपिल ने रैली के बगैर ज्ञापन को प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपने का दबाव बनाया, लेकिन वह नहीं माने, जिसके बाद रैली निकाली और सभा कर अपने विचार रखे गए। मंडल अध्यक्ष तापस मिश्रा और महामंत्री डॉ. विनोद शर्मा ने सरकार की दमनकारी नीति का जवाब देने की बात कही है। यहां इं. एचएन मिश्रा, इं. विवेक शर्मा, सर्वेश शर्मा, पंकज सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें