फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मालगाड़ियों का लोड नहीं उठा सका इंजन, बिलपुर पर हुआ फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। मुरादाबाद की ओर जा रही मालगाड़ी का इंजन मीरानपुर और बिलपुर स्टेशन के बीच फेल हो गया, जिससे लखनऊ से बरेली की ओर आने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें करीब डेढ़ घंटा देरी से चलीं। हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग संख्या 343 को बंद करने से हाईवे पर भी दो घंटे तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। क्रॉसिंग के दोनों ओर दो कि मी तक भारी वाहनों समेत रोडवेज बसें भी रुक गईं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर बाद करीब एक बजे मुरादाबाद की ओर जाने वाली अप दिशा की मालगाड़ी (दो गुड्स ट्रेनों को मिलाकर बनाई गई लांग हॉल गुड्स ट्रेन) का इंजन बिलपुर-कटरा स्टेशनों के बीच खराब हो गया। मालगाड़ी के पीछे आ रही त्रिवेणी एक्सप्रेस, सियालदह एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस तथा कई मालगाड़ियां को मीरानपुर कटरा, तिलहर, बंथरा आदि स्टेशनों पर रोक दिया गया। रेल सूत्रों की मानें तो बिलपुर रेलवे स्टेशन से लांग हॉल ट्रेन के साथ जोड़ने को एक गुड्स ट्रेन को पहले से रोका गया था। इंजन खराबी से रास्ते में रुकी इस लांग हॉल ट्रेन को ट्रैक से हटाने के लिए बिलपुर में खड़ी गुड्स ट्रेन के इंजन को लाकर लगाया गया। करीब तीन बजे खराब इंजन बदलकर मालगाड़ी को बिलपुर लाया जा सका। शंटिंग की वजह से लगातार दो घंटे तक हुलासनगरा क्रॉसिंग बंद रहा। क्रॉसिंग खुलवाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

बरेली से लक्सर तक चार घंटे रहा ब्लॉक
बरेली। रेलवे ने बरेली-लक्सर सेक्शन पर अप लाइन पर चार घंटे का ब्लॉक लेकर पटरियों की मरम्मत की। इंजीनियरिंग अनुभाग ने गुरुवार दोपहर 12.45 से पौने पांच बजे तक ब्लॉक लेकर पटरियों की वेल्डिंग, पत्थरों की पैकिंग आदि का काम किया। ब्लॉक हर सेक्शन में अलग-अलग टाइम में होने के कारण यात्रियों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन

जम्मूतवी और जननायक एक्सप्रेस भी रद्द रही। कुंभ एक्सप्रेस को करीब एक घंटे रोजा में रोका गया। बाद में इस ट्रेन को चनहेटी होते हुए वाया चंदौसी के रास्ते पास किया गया। जंक्शन दरभंगा से अमृतसर जाने वाली जननायक एक्सप्रेस करीब तीन घंटे लेट देरी से पहुंची। ब्लॉक से काशीपुर, कोटद्वार और नजीबाबाद के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें