बरेली। आईएमए भवन में रविवार को क्लीनिकल मीट का आयोजन किया जाएगा। इसमें इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स और आईएमए की टीम समेत दिल्ली एवं लखनऊ के डॉक्टरों द्वारा बुखार की गंभीर अवस्था पर व्याख्यान प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में दिल्ली के प्रोफेसर पियूष गुप्ता, गाजियाबाद की प्रोफेसर अल्का अग्रवाल, लखनऊ के प्रोफेसर एमसी प्रजापति समेत शहर के डॉ. गिरीश अग्रवाल और डॉ. अतुल अग्रवाल भाग लेंगे। आईएमए के अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र समेत अन्य कई डॉक्टर मीट में मौजूद रहेंगे।