फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साई सेंटर के तीन एथलीटों ने नेशनल में मेडल जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के कैंट स्थित मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम के तीन एथलीटों ने नेशनल में मेडल जीते हैं। आंध्र प्रदेश में एक से तीन दिसंबर तक हुई नेशनल चैंपियनशिप में साई के आदित्य कुशवाहा ने शॉटपुट में सिल्वर मेडल, अरबाज खान ने जैवलिन थ्रो में कांस्य और नीरज यादव ने लॉन्ग जंप में कांस्य पदक जीता। तीनों ही खिलाड़ियों ने इसी साल साई में प्रवेश लिया। अरबाज प्रतापगढ़, आदित्य और नीरज यादव प्रयागराज के रहने वाले हैं। साई के एथलेटिक्स कोच जीएस द्विवेदी ने बताया कि कड़ी मेहनत के दम पर इन खिलाड़ियों ने नेशनल में जगह बनाई और मेडल जीते। साई लौटने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें