बरेली। सेंट मैथोडिस्ट चर्च में वार्षिकोत्सव के अवसर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। विभिन्न वर्गों में आयोजित बालिका दौड़ में इशिता, प्रगति और कीर्ति प्रथम रहीं। बालक वर्ग में नंदी, मोसेज प्रथम रहे। वहीं, थ्री लेग रेस बालक वर्ग में तिलक, आदित्य प्रथम रहे। बालिका वर्ग में कीर्ति, लक्ष्मी प्रथम रहीं। फ्रॉग रेस के बालिका वर्ग में दीप्ति, बालक में अर्णव, सॉक्स एंड शूज में आदित्य सिंह और बालिका में स्तुति प्रथम रहीं। प्रतियोगिता का शुभारंभ पादरी सुनील मैसी ने विशेष प्रार्थना से किया। इस दौरान डॉ. डोनाल्ड बी लाल, पादरी प्रमोद नंदा, प्रमेंद्र मैसी, संजीव, आशुतोष, अविनाश आदि मौजूद रहे।