फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटेल जयंती पर दौड़ लगाएंगे मंत्री, सांसद और विधायक

Wed, 31 Oct 2018 12:09 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर भाजपा की ओर से बुधवार को रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम होगा। यह कार्यक्रम प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग किया जाएगा। शहर विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम भारत सेवा ट्रस्ट से डीडीपुरम चौराहा तक होगा। कैंट विधानसभा में गांधी उद्यान से चलकर पटेल चौक तक। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार रन फॉर यूनिटी में दौड़ लगाने वालों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। साथ खुद भी दौड़ लगाएंगे। बिथरी में दौड़ का नेतृत्व विधायक राजेश मिश्रा पप्पू भरतौल, आंवला में सांसद धर्मेंद्र कश्यप, भोजीपुरा में विधायक बहोरनलाल मौर्य, मीरगंज में विधायक डॉ. डीसी वर्मा, फरीदपुर में प्रो. श्याम बिहारी लाल, बहेड़ी में छत्रपाल गंगवार करेंगे। प्रत्येक विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ता कम से कम दो किलोमीटर तक दौड़ लगाकर सरदार बल्लभ भाई पटेल के बताए रास्ते पर चलकर एकता का संदेश देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें