फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार की भयावहता से सड़कों की जांच को आने वाली टीम भी घबराई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पीएमजीएसआई की सड़कों की जांच करने जम्मू कश्मीर से आने वाले नेशनल क्वालिटी मॉनीटर सेल के सदस्य भी मलेरिया के प्रकोप की खबरों से घबराए हए हैं। वे जांच के लिए यहां आने की हिम्मत ही नहीं जुटा पा रहे हैं और लगातार आनाकानी कर रहे हैं। फिलहाल यहां के अफसर इस कोशिश में हैं कि टीम को उन्हीं जगहों पर ले जाया जाए, जहां बीमारी फैलने का खतरा कम है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जो भी सड़कें बनती हैं, उनकी गुणवत्ता की केंद्र सरकार सीधे जांच कराती है। जांच का जिम्मा दूसरे राज्यों की नेशनल क्वालिटी मॉनीटर सेल को सौंपा जाता है। बरेली में बन रहीं सड़कों की जांच की जिम्मेदारी जम्मू-कश्मीर की नेशनल क्वालिटी मॉनीटर सेल को दी गई है। सूत्र बताते हैं कि इस टीम के सदस्यों तक यह खबरें पहुंच रही हैं कि यहां मलेरिया फैला हुआ है और इससे 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। लिहाजा टीम के सदस्य भी दहशत में हैं और वे यहां आने से कतरा रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि टीम के सदस्यों के कहने पर उनका दौरा उन जगहों पर कराने की तैयारी चल रही है, जहां बीमारी का कम खतरा हो। फिलहाल, इन दिनों इस टीम के निरीक्षण को लेकर पीएमजीएसआई के अधिकारी भी इसी जद्दोजहद में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें