फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी भूल सुधारेगा नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम संजयनगर में नाला निर्माण में हुई भूल सुधारेगा। अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेकर मेयर उमेश गौतम के निर्देेश पर नगर निगम की टीम संजयनगर पहुंची और वहां के नालों का लेवल चेक किया और पानी की दिशा बदलने के साथ ही कुछ छोटे नाले बंद करने का निर्णय लिया। इससे संपवेल का लोड कम होगा और वहां के लोगों को जलभराव से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

पिछले साल बरसात में संजयनगर के बाशिंदों को भारी जलभराव का सामना करना पड़ा था। इसके चलते संजयनगर में काफी विवाद हुआ। लोगों ने नाला बंद किया तो क्षेत्रवासियों में आपस में झगड़ा हुआ। इसके बाद क्षेत्र की जनता सड़कों पर उतर गई। कई बार जाम लगाया गया और धरना प्रदर्शन हुआ। इस पर अमर उजाला ने पड़ताल करके जलभराव के कारणों का खुलासा किया था। इसमें सामने आया था कि यह जलभराव नाले की दिशा घुमाने और पानी का बहाव संपवेल की ओर कर देने से हुआ, जिसके कारण संपवेल पर क्षमता से अधिक जलनिकासी का बोझ बढ़ गया। इसके बाद बारिश से छह महीने पहले ही अमर उजाला ने फिर से जगाना शुरू किया तो शनिवार को निगम टीम संजयनगर पहुंची और नालों का लेवल चेक किया। इस दौरान टीम में शामिल पर्यावरण अभियंता एवं प्रभारी एक्सईएन संजीव प्रधान, एई सुशील सक्सेना एवं जेई की टीम ने जांच-पड़ताल कर वहां के नालों का लेवल चेक किया।

बंद होंगे नालों के जोड़, लेवल सुधारा जाएगा
पर्यावरण अभियंता एवं प्रभारी एक्सईएन संजीव प्रधान ने बताया कि संपवेल की ओर आने वाले छोटे नाले की जलनिकासी पीलीभीत बाईपास की ओर की जाएगी। इसके अलावा सड़क पार कराकर जिन छोटे नालों का पानी संपवेल की ओर लाया जा रहा है, उन सभी का लेवल सही करके पानी का बहाव मोड़ा जाएगा। इससे संपवेल का लोड कम हो जाएगा।
विज्ञापन


जोड़ने के लिए बनेगा एक छोटा नाला
इन दिनों संजयनगर में एक नया बन रहा है लेकिन इसे भी संपवेल की ओर मोड़ने की तैयारी थी। अमर उजाला के खुलासे के बाद इस निर्णय को वापस ले लिया गया है और अब इस नाले को आगे बढ़ाकर पीलीभीत बाईपास की ओर जा रहे नाला में जोड़ा जाएगा।

रेजीडेंसी गार्डन के लोगों ने भी दिए सुझाव
शनिवार को रेजीडेंसी, नीलकंठ और सिटी हार्ट कॉलोनी के लोगों की ओर से भी मेयर उमेश गौतम को एक सुझाव पत्र दिया गया। इसमें उन लोगों ने क्षेत्र को जलभराव से बचाने के लिए कुछ छोटे नालों की दिशा बदलने और संपवेल का लोड कम करने पर जोर दिया गया है।

संजयनगर में नालों का लेवल सही किया जाएगा और पानी का बहाव पीलीभीत बाईपास की ओर किया जाएगा। इससे संपवेल का भी लोड कम हो जाएगा और जलभराव से निजात मिलेगी। - उमेश गौतम, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें