भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक से 31 जुलाई तक ‘कोई मतदाता न छूटे’ के तहत अभियान चलाकर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों में युवा निर्वाचकों (18-21 वर्ष) को पंजीकृत किया जाएगा।
शनिवार को एडीएम (प्रशासन) एसपी सिंह ने अपने कार्यालय में राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। उन्होंने दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि वे अपनी पार्टी से प्रत्येक बूथ पर बूथ लेबिल एजेंट नियुक्त करें। यह एजेंट नए मतदाताओं को जोड़ने में बीएलओ को सहयोग करें। नौ और 23 जुलाई को मतदाताओं को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान में नए मतदाताओं के अतिरिक्त छूटे हुए मतदाताओं को भी जोड़ा जाएगा और दावे और आपत्तियां भी ली जाएंगी। बैठक सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत मुखर्जी, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।