फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 और पंपों की हुई जांच, कुछ नहीं मिला

Tue, 09 May 2017 01:31 AM IST
बरेली। 
विज्ञापन
13 और पंपों की हुई जांच, कुछ नहीं मिला - फोटो : 13 और पंपों की हुई जांच, कुछ नहीं मिला
विज्ञापन
चेकिंग में  मनमानी और उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष के पेट्रोल पंप समेत 13 और पंपों पर सोमवार को  नगर मजिस्ट्रेट ने जांच की। 
विज्ञापन

सोमवार दोपहर छापा टीम ने आंवला तहसील स्थित दस और शहर में तीन पंप चेक किए।  शहर में नगर मजिस्ट्रेट मनोज और डीएसओ केएल तिवारी दलबल लेकर पहुंचे। पहले डीडीपुरम में एचपीसी पंप चेक हुआ। इसके बाद टीम स्टेडियम मार्ग स्थित आईओसी पंप पर पहुंची। ये पंप पेट्रोलियम डीलर एसोसियेशन अध्यक्ष अनिल अग्रवाल का है। पंप चेकिंग शुरू होते ही इसकी खबर जिले भर में फैल गयी। सौ फुटा पर एचपीसी का भव्य फिलिंग स्टेशन चेक हुआ। इन तीनों पंपों पर मशीनें खुलवायी और पल्सर में चिप चेक की। इन्हें पुन: मुद्रांकन के लिए 2500-2500 रुपये शुल्क देना पड़ेगा। 
आंवला तहसील में एग्रो सर्विस, शिवओम, पशुपति नाथ, किसान सेवा केंद्र रामनगर, रम्पुरा में शिव ऑयल, मझगवां में प्रेम फिलिंग, गुडविल, लोधी फिलिंग, आंवला शहर में नवादा किसान केंद्र और निधि सर्विस सेंटर चेक किया गया। चेकिंग दल प्रभारी ने बताया इन सभी पंपों सप्लाई  मानक के अनुरूप थी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह पेट्रोलियम डीलर एसोसियेशन अध्यक्ष अनिल अग्रवाल और प्रांतीय महामंत्री उद्योग व्यापार मंडल राजेंद्र गुप्ता तथा राकेश बूबना, अशोक गुप्ता, महेंद्र अग्रवाल, विनय गुप्ता, पंकज अग्रवाल आदि डीएम से मिलने पहुंचे। उनकी गैरहाजिरी में एडीएम सिटी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने कहा कि जब 25 एमएल तक सप्लाई में एरर मान्य है तो उत्पीड़न और चालान क्यों हो रहे हैं?  मंगलवार सुबह व्यापारी डीएम से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें