फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: 13 सरकारी विभाग दबाए बैठे 137 करोड़ रुपये का संपत्ति कर, नगर निगम तैयार कर रहा बकायेदारों की सूची

Sat, 10 Oct 2026 02:45 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के 13 सरकारी विभागों पर नगर निगम का 137 करोड़ रुपये का संपत्ति कर बकाया है। नगर निगम इन बकायेदारों की सूची तैयार कर रहा है।  आईवीआरआई पर सर्वाधिक 68.96 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन
नगर निगम बरेली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में 13 सरकारी विभाग 137 करोड़ रुपये का संपत्ति कर दबाए बैठे हैं। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) पर सबसे अधिक 68.96 करोड़ रुपये बकाया है। 32.52 करोड़ बकाये के साथ बरेली कॉलेज दूसरे और 18.63 करोड़ बकाये के साथ रुहेलखंड विश्वविद्यालय तीसरे स्थान पर है। केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान के अधिशासी निदेशक पर 9.47 करोड़ रुपये बकाया हैं। नगर निगम का संपत्ति कर विभाग बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर रहा है।

विज्ञापन


बंद हो चुकी माचिस फैक्टरी (विमको) पर 2.49 करोड़, जिला कारागार पर 1.51 करोड़, रेलवे के अधिशासी अधिकारी पर 1.06 करोड़, जीआईसी इंक्यूबेशन एंड 400 सीटर ऑडिटोरियम (बरेली स्मार्ट सिटी) पर 87.02 लाख, हेड पोस्ट ऑफिस पर 44.32 लाख, जिला पंचायत पर 35.97 लाख व भारतीय खाद्य निगम के फूड स्टोर डिपो पर 34.38 लाख रुपये कर बकाया है।

वसूली से बढ़ सकती है निगम की आय
पीडब्ल्यूडी निर्माण भवन पर 20.85 लाख व सरकारी पशु चिकित्सालय पर 15.72 लाख रुपये बकाया है। निगम अब इन बकायेदारों से राजस्व वसूली की तैयारी में जुटा है। संपत्ति कर नगर निगम की आय का प्रमुख स्रोत है। इतनी बड़े धनराशि की वसूली से विभाग की आय बढ़ेगी, जिसे शहर के विकास पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने बताया कि कुल 53 विभागों से टैक्स वसूली की जाती है। इनमें से 13 सरकारी विभागों को डिफॉल्टर घोषित किया गया है। इन्होंने काफी समय से बकाया जमा नहीं किया गया है। इनको प्रतिवर्ष नोटिस भेजे जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें