फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024: बरेली सीट पर 13 प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला, आंवला से नौ उम्मीदवार मैदान में

Tue, 23 Apr 2024 02:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली लोकसभा सीट पर नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। यहां से 13 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे, जबकि आंवला सीट से चुनाव मैदान में नौ उम्मीदवार हैं। दोनों सीटों पर तीसरे चरण में सात मई को मतदान होना है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में लोकसभा चुनाव के लिए चल रही नामांकन प्रकिया में सोमवार को नाम वापसी हुई। बरेली और आंवला सीट से नामांकन कराने वालों में से सिर्फ एक नामांकन पत्र पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने वापस लिया। बरेली से 13 और आंवला से नौ प्रत्याशी अब चुनाव मैदान में है। सुरक्षा के मद्देनजर कलक्ट्रेट परिसर में पुलिसकर्मी, एलआईयू और अन्य सुरक्षाकर्मी मुस्तैद रहे।

विज्ञापन


किस लोकसभा क्षेत्र से कौन प्रत्याशी
बरेली लोकसभा सीट : भारतीय जनता पार्टी के छत्रपाल सिंह गंगवार, समाजवादी पार्टी के प्रवीण सिंह ऐरन, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के भूपेंद्र कुमार मौर्य, सम्राट मिहिर भोज समाज पार्टी के जगपाल सिंह यादव, भारत जोड़ो पार्टी के मोहम्मद नाजिम अली, पीस पार्टी के इरशाद अंसारी एडवोकेट, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के रवि कुमार, जनशक्ति एकता पार्टी के रोहताश कश्यप, नितिन मोहन, आशीष गंगवार, वसीम मियां, आयशा बी, बुद्धप्रिय
कर्मराज राहुल।

आंवला लोकसभा सीट : भारतीय जनता पार्टी के धर्मेंद्र कश्यप, समाजवादी पार्टी के नीरज मौर्य, बहुजन समाज पार्टी के आबिद अली, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के राज कुमार पटेल, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के निर्मोद कुमार सिंह, पीस पार्टी के कौसर खान, बहुजन मुक्ति पार्टी के मक्खन लाल, वंचित समाज इंसाफ पार्टी के प्रेमपाल सागर, भारत जोड़ो पार्टी के मोहम्मद आमिर खान।

विज्ञापन

किसी को मिली फलों की टोकरी, कोई पाया बिजली का खंभा
नामांकन वापसी के साथ ही सोमवार को रजिस्ट्रीकृत राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न बांटे गए। इसमें किसी के हिस्से में फलों की टोकरी तो किसी को बिजली का खंभा व अन्य चुनाव चिह्न मिले। इसके बाद सभी अपनी-अपनी जीत के दावे करते रहे।

बरेली सीट से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों में भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार को कमल और सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन को साइकिल चुनाव चिह्न मिला। रजिस्ट्रीकृत राजनीतिक दल के प्रत्याशियों में इरशाद अंसारी एडवोकेट को कांच का गिलास, जगपाल सिंह यादव को बेंच, मोहम्मद नाजिम को बिजली का खंभा, भूपेंद्र कुमार मौर्या को फलों से युक्त टोकरी, रवि कुमार को कटहल, रोहताश कश्यप को लेटर बॉक्स, निर्दलीय में आयशा बी को साइकिल पंप, आशीष गंगवार को अलमारी, नितिन मोहन को बांसुरी, बुद्धप्रिय कर्मराज राहुल को कंप्यूटर, वसीम मियां को केतली चुनाव चिह्न मिला।
विज्ञापन

आंवला में इन्हें-इन्हें मिला यह चुनाव चिह्न
भाजपा के धर्मेंद्र कश्यप को कमल, सपा के नीरज मौर्य को साइकिल, बसपा के आबिद अली को हाथी चुनाव चिह्न मिला। प्रत्याशी कौसर खां को कांच का गिलास, निर्मोद कुमार सिंह को बांसुरी, प्रेमपाल सागर को ऑटो रिक्शा, मोहम्मद आमिर खां को बिजली का खंभा, राजकुमार पटेल को कटहल और निर्दलीय प्रत्याशी मक्खन लाल को चारपाई चुनाव चिह्न मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें