फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2026: होली पर बरेली मंडल के चारों जिलों में निकाले जाएंगे 123 जुलूस, चाक चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

Sun, 01 Mar 2026 11:10 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

होली पर बरेली मंडल के चारों जिलों में सुरक्षा के लिए कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। जुलूस मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। सुरक्षा में 11 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। 
विज्ञापन
बरेली में पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश देते वरिष्ठ अफसर - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीआईजी ने होली पर बरेली रेंज में पुलिस की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि होली पर चारों जिलों में 123 जुलूस निकाले जाएंगे। बरेली में 3041, बदायूं में 2275, पीलीभीत में 1397 एवं शाहजहांपुर में 2855 समेत कुल 9568 स्थानों पर होलिका दहन होगा। त्योहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। 
विज्ञापन

जुलूस मार्गों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे 
डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बताया कि बरेली रेंज को होली के लिहाज से आठ सुपर जोन, 41 जोन, 145 सेक्टर एवं 350 सब सेक्टर में विभाजित किया गया है। बरेली जिले में 80, बदायूं में 15, पीलीभीत में 10 एवं शाहजहांपुर में 18 समेत कुल 123 छोटे-बड़े जुलूस निकाले जाएंगे। इनमें शहर में दो व तीन मार्च को निकलने वाला राम बरात जुलूस शामिल है। डीआईजी ने बताया कि सभी जुलूस मार्गों पर पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। पुलिसकर्मियों की ड्यूटी बॉडीवार्न कैमरे के साथ लगाई गई है।
विज्ञापन

11 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की लगी ड्यूटी 
डीआईजी ने बताया कि 10 एएसपी, 30 सीओ, 92 प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, 268 दरोगा, 1800 मुख्य आरक्षी, 2759 आरक्षी, 4728 महिला मुख्य आरक्षी, 1759 महिला आरक्षी समेत कुल 11446 पुलिसवालों की ड्यूटी लगाई गई है। मुख्यालय से पांच कंपनी, दो प्लाटून पीएसी, चार कंपनी आरआरएफ, बरेली जोन से एक कंपनी पीएसी मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें