फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी जवान, बच्चों और रोडवेज कर्मी समेत 122 संक्रमित

विज्ञापन
Prayagraj News: कोरोना से फटी आंतें, युवक ने गंवाई जान - फोटो : File
विज्ञापन

सीबी गंज के 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत पर हंगामा, डीएम के पिता फिर मिले संक्रमित

बरेली। रविवार को एक कोरोना संक्रमित की मौत के बाद परिजन ने अस्पताल प्रशासन पर रुपये मांगने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। इस पर अस्पताल प्रशासन ने बताया कि 19 सितंबर को उसकी निगेटिव रिपोर्ट आ चुकी थी। हालत गंभीर होने की वजह से डिस्चार्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सीबीगंज के रहने वाला 50 वर्षीय व्यक्ति 12 सितंबर को संक्रमित मिला था। कोविड एल-3 अस्पताल में भर्ती था लेकिन हालत में सुधार न होने पर वह राजश्री में भर्ती हो गया। रविवार को उसकी मौत हो गई। परिजन को जानकारी मिली तो उन्होंने अस्पताल पर 65 हजार रुपये जमा कराए बगैर शव देने से इनकार करने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। इस पर अस्पताल प्रशासन ने बताया कि 19 सितंबर को उसकी निगेटिव रिपोर्ट आ चुकी थी लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से डिस्चार्ज नहीं किया गया था।
उधर, एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि रविवार को डीएम के पिता की रिपोर्ट फिर पॉजिटिव आई है। वहीं, 122 संक्रमित में एक आईटीबीपी का जवान, रोडवेज कर्मचारी समेत पांच छोटे बच्चे शामिल हैं। यह संक्रमित टीचर्स कॉलोनी, भूड़ बरेली, रामपुर गार्डन, बिहारीपुर, स्टेडियम रोड, अतरछेड़ी, सिविल लाइंस, सीबीगंज, किला, विशाल सिटी, जगतपुर, राजेंद्र नगर, गार्डन सिटी, आजाद नगर, एयर फोर्स स्टेशन, भिटौरा, इंदिरा नगर, मझगंवा, स्टेशन रोड, नरियावल, कनकपुरी, किला छावनी, स्वाले नगर, डोहरा, खिरका, मलूकपुर, सुपर सिटी, राजीव नगर, गांधी नगर, खुटार, राजीव एंक्लेव, फतेहगंज, स्माइलपुर, अगरास, गोल्डन ग्रीन पार्क, जनकपुरी, नॉर्थ सिटी, खुशबू एंक्लेव, टोल प्लाजा, कांधरपुर, आकाशपुरम, असरफ खां छावनी, गुलाबराय, प्रेमनगर समेत अन्य इलाकों के रहने वाले हैं।

1.3 प्रतिशत है जिले में मृत्युदर

नोडल अफसर नवनीत सहगल के मुताबिक जिले में संक्रमितों की मौत की दर 1.3 फीसदी है, जो आमतौर पर रोड एक्सीडेंट में मरने वालों की तादाद से भी कम है। उन्होंने बरेली में मृत्युदर कम होने पर राहत जताई है। साथ ही इसे और कम करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए पूर्व में कोविड जांच में निगेटिव आने वालों की तबियत खराब होने पर फिर से जांच कराने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें