फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जिले में 14.64 करोड़ से बनेंगे 122 आंगनबाड़ी केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माण पूरा होने के बाद बच्चों को मिलेगी सहूलियत
विज्ञापन

बरेली। जिले में 14.64 करोड़ की लागत से 122 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण किया जाएगा। प्रोजेक्ट के लिए मंजूरी देने के साथ ही शासन की ओर से बजट भी जारी कर दिया गया है। जल्द ही सभी जगह निर्माण कार्य शुरू होने का दावा किया जा रहा है।
जिले में 2857 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें से सिर्फ 700 ही अपने भवन में संचालित हो रहे हैं। शेष 2157 आंगनबाड़ी केंद्र सरकारी स्कूलों या फिर निजी भवनों में संचालित हो रहे हैं। यहां आंगनबाड़ी केंद्र संचालित करने के लिए एक ही कमरा मिल पाता है। कई बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के बैठने लिए कुर्सी और मेज तक नसीब नहीं हो पाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

122 नए केंद्रों का निर्माण पूरा होने के बाद इस समस्या को कम करने में मदद मिलेगी। नए भवन बन जाने के बाद इन आंगनबाड़ी केंद्रों पर पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को खेलने के लिए काफी जगह मिल जाएगी। संवाद


जिले में 122 आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे। इसके लिए स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। - मनोज कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें