फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी अफसरों की ‘चहेतों’ पर मेहरबानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रोड सेफ्टी के लाखों के काम पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने सिंगल टेंडर पर ही ‘चहेते’ ठेकेदारों को दे दिए। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का कहना है कि नियमानुसार उच्चाधिकारियों से परमीशन लेने के बाद ही ठेके दिए गए हैं। सड़क सुरक्षा के कामों में गड़बड़ी को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की भूमिका पहले ही संदिग्ध है। कमिश्नर रणवीर प्रसाद भी रोड सेफ्टी के कामों में घपले की आशंका को देखते हुए पीडब्ल्यूडी से सड़क सुरक्षा के कामों का ब्योरा मांग चुके हैं।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी को रोड सुरक्षा के तहत सड़कों पर सफेद पट्टी, डिवाइडर की मरम्मत, उनकी रंगाई, रेडियम सिग्नल, कैट आईस सहित सहित दूसरे महत्वपूर्ण काम कराने हैं। इसके लिए शासन ने मंडल में पीडब्ल्यूडी के सभी डिवीजनों को करीब पांच करोड़ की धनराशि आवंटित की। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने इन कामों को कराने के लिए मनमर्जी से चहेते ठेकेदारों को काम दे दिया। एक ऐसा ही मामला पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड भवन डिवीजन में करीब 60 लाख के टेंडर को लेकर सामने आया है। इस धनराशि से सेटेलाइट से रजऊ परसपुर, बरेली-बीसलपुर, किला-चौपुला, अयूब खां चौराहा से चौपुला सहित कई जगहों पर सड़क सुरक्षा के काम होने हैं। बताते हैं कि पीडब्ल्यूडी ने इसके लिए टेंडर नोटिस जारी किया था लेकिन इसमें सिर्फ एक ही ठेकेदार ने टेंडर डाला। इसलिए इस प्रक्रिया को निरस्त कर दिया और दोबारा सूचना जारी की गई। दूसरी बार भी केवल एक ही कांट्रेक्टर ने टेंडर डाला। सिंगल टेंडर होने के बावजूद ठेका दे दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि रोड सेफ्टी के काम जल्द कराने थे। इसलिए उच्चाधिकारियों से परमीशन लेने के बाद सिंगल टेंडर पर काम दिए गए। सूत्र बताते हैं कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने इसी तरफ दूसरे डिवीजनों में भी रोड सेफ्टी के कामों के टेंडर कर दिए हैं।

कमिश्नर ने अगले हफ्ते पीडब्ल्यूडी के अफसरों को जवाब के लिए बुलाया
रोड सेफ्टी के लिए पांच करोड़ मिलने के बावजूद सड़क पर ये काम दिखाई नहीं दे रहे। इसलिए कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर से यह ब्योरा मांगा था कि सड़क सुरक्षा के कितने काम हुए हैं। उन पर अब तक कितनी रकम खर्च की जा चुकी है। कमिश्नर ने बताया कि मंगलवार को सड़क सुरक्षा के कामों की समीक्षा के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को बुलाया गया है। ये भी पूछा जाएगा कि टेंडर प्रक्रिया में नियम और शर्तों का कितना अनुपालन हुआ। जो भी गड़बड़ी मिलेगी, उसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


निर्माण खंड डिवीजन में सिंगल टेंडर सक्षम अधिकारियों को अवगत कराने और उनकी परमीशन लेने के बाद ही किए गए हैं। इन कामों को जल्द पूरा कराया जाना है। सारे काम नियमानुसार ही कराए जा रहे हैं। -वीके श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें