फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई: 12वीं में परिधि बनी जिला टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सीबीएसई की 12वीं का परीक्षाफल बृहस्पतिवार को दोपहर बाद घोषित हो गया। परीक्षाफल घोषित ही आनन-फानन में स्कूलों शिक्षक अपने स्कूल की स्थिति जानने के लिए कंप्यूटर पर जुट गए। इधर, प्रधानाचार्यों ने 12वीं के विद्यार्थियों को भी बुला लिया। रिजल्ट क्लीयर होने के साथ ही बच्चे खुशी से उछल पड़े और उन्होंने खुशियां मनाते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। स्कूल प्रधानाचार्य और प्रबंधक ने भी मेधावियों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

इस बार 12वीं में रॉयन इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा परिधि खन्ना ने सर्वाधिक 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है। वहीं, दूसरे स्थान पर कैंब्रिज कान्वेंट पुवायां की छात्रा श्रद्धा अग्रवाल रहीं। उन्होंने 96.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसी तरह तीसरे स्थान पर रॉयन इंटरनेशनल स्कूल के अब्दुल अयान रहे। अब्दुल अयान ने 96.2 फीसदी अंक लेकर गौरवान्वित किया। इस तरह सीबीएसई की 12वीं में पहले और दूसरे स्थान पर बेटियों ने ही कब्जा जमाया है। दो-चार स्कूलों को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश स्कूलों का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। सफल हुए छात्र-छात्राओं ने मोबाइल से ही अपने घर तथा मित्रों को सूचना देकर खुशी मनाई। वहीं, छात्र-छात्राओं के घरों में भी जश्न का माहौल रहा। बच्चों ने बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर अपने इष्टदेव को भी प्रसाद चढ़ाकर आशीष लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें