बरेली। डीआईओएस के निर्देशानुसार आगामी 24-25 अप्रैल दो दिनों तक जीआईसी में एनसीईआरटी की पुस्तकों की बिक्री की जाएगी। इस दौरान कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्र एनसीईआरटी की पुस्तकें रियायती दरों में खरीद सकेंगे। पुस्तकों के साथ गाइड विक्रय करने पर पाबंदी रहेगी। पुस्तक विक्रय जीआईसी की शिक्षिका शिवानी सक्सेना के निर्देशन में की जाएगी।