बरेली। क्यारा के प्राथमिक विद्यालय लखौरा में सोमवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ, जिसमें प्रधानाध्यापिका नीता जोशी ने ग्रामीणों को मतदान का महत्व बताते हुए 23 अप्रैल को मतदान करने की अपील की और उन्हें शपथ भी दिलाई। इस दौरान विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक कर वोट की जरूरत को समझाया। कवि रोहित राकेश ने कविता के माध्यम से वोट की अपील की। यहां ग्राम प्रधान राजू, इंद्रदेव त्रिवेदी, डायट प्रवक्ता शिवानी यादव, थाना थाना कैंट के रवि बालिया, डॉ. रवि शर्मा, जिला विज्ञान समन्वयक, डॉ. लक्ष्मी शुक्ला, आशुतोष शर्मा आदि मौजूद रहे।