फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन: आज रजिस्ट्रेशन का आखिरी दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्नातक कक्षाओं में एडमिशन के लिए पंजीकरण की सोमवार को अंतिम तारीख है। अब तक 1.60 लाख अभ्यर्थी एडमिशन के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। हालांकि कम पंजीकरण के चलते यह तिथि अभी बढ़ने की उम्मीद है लेकिन विश्वविद्यालय ने अब तक इस बारे में कोई निर्णय नहीं किया है।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में बीए, बीएससी और बीकॉम में प्रवेश के लिए आठ अप्रैल से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई थी। प्रवेश की अंतिम तिथि 24 मई निर्धारित की गई थी। मगर इस तिथि तक महज एक लाख अभ्यर्थियों ने ही पंजीकरण कराया जबकि विश्वविद्यालय से संबद्ध 500 से अधिक कॉलेज में इन कोर्स में 1,15,472 सीटें हैं। इस पर रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ाकर 30 मई की गई लेकिन पंजीकरण की संख्या 1.40 लाख तक ही पहुंची। इसके बाद पंजीकरण की तिथि एक बार फिर बढ़ाकर दस जून कर दी गई। अब सोमवार को पंजीकरण का अंतिम दिन है। मगर अब तक 1.60 लाख छात्र-छात्राओं ने ही पंजीकरण कराया है, जिनमें से 1.49 लाख की फीस जमा हुई है। सीटों के सापेक्ष यह संख्या भी कम मानी जा रही है। इसके चलते विश्वविद्यालय एक बार फिर तिथि बढ़ाने की सोच रहा है, जिस पर सोमवार को निर्णय होने की संभावना है।

रविवार नौ जून तक 1.60 लाख अभ्यर्थियों ने एडमिशन के लिए पंजीकरण कराया है। यह संख्या कम है इसलिए एक बार फिर तिथि बढ़ाई जा सकती है, सोमवार को इस पर निर्णय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रो. एसके पांडेय, प्रवेश समन्वयक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें