बरेली। सिविल एन्क्लेव में ड्रेनेज सिस्टम बनाने के लिए शासन ने 2.35 करोड़ के बजट को मंजूरी दे दी है। नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक सूर्यपाल गंगवार ने इस संबंध में डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह को लेटर भी जारी कर दिया गया है।
निर्माणाधीन हवाई अड्डे में अब तक ड्रेनेज की व्यवस्था नहीं हो पाई है। इसके लिए अधिकारियों की तरफ से पत्राचार किए जा रहे थे लेकिन बजट न मंजूर न हो पाने से जल निकासी की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। ऐसे में अधिकारियों को चिंता थी कि अगर तेज बारिश हुई तो यहां जलभराव की दिक्कत पैदा हो जाएगी। बजट पास होने के बाद अब तैयारी की जा रही है कि मानसून आने से पहले ही यह काम पूरा करा लिया जाए।