बरेली। एलएलबी सेकेंड सेमेस्टर के छात्र मोहित कुमार सिंह को परीक्षा दिलाने के संबंध में बरेली कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा ने परीक्षा नियंत्रक को पत्र लिखकर दिशा निर्देश मांगा है। उन्होंने कहा है कि विवि की जांच समिति ने मोहित के प्रथम सेमेस्टर के सारे दस्तावेज वैध मान लिए हैं। इसके चलते मोहित ने परीक्षा फार्म भरने की मांग की है, मगर विवि से अब तक कोई दिशानिर्देश नहीं मिला है। उन्होंने पूछा है कि मोहित को क्या जवाब देना, इस बारे में अवगत कराया जाए। बता दें कि पिछले दिनों विवि ने मोहित के आवेदन को अवैध करार दिया था, जिसके बाद वह हाईकोर्ट चले गए थे।