फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वायत्त कॉलेज बनने के लिए जोर लगाएगा बरेली कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नेताओं के वादों और तमाम प्रयासों के बावजूद विश्वविद्यालय का दर्जा पाने में नाकाम रहा बरेली कॉलेज अब स्वायत्त कॉलेज बनने के लिए जोर लगाएगा। हालांकि मैनेजमेंट इसमें बाधक बन सकता है, लेकिन प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा का कहना है कि वह वरिष्ठ शिक्षकों से मंथन करके इसके लिए प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज को राज्य विश्वविद्यालय बनाने की मांग लंबे समय से चल रही है और इसको लेकर तमाम राजनीति भी हो चुकी है। वर्ष 2013 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वादा किया तो इसका प्रारूप भी बना। शासन तक प्रस्ताव गया लेकिन मामला ठंडे बस्ते में पड़ गया। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने भी सरकार को पत्र लिखा, लेकिन इस पर भी कुछ नहीं हुआ है। कहा जा रहा है कि कॉलेज का मैनेजमेंट नहीं चाहता है कि बरेली कॉलेज को विवि का दर्जा मिले। इसके चलते ही कोई खास प्रयास नहीं किया गया। अब यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) ने ऑटोनोमस (स्वायत्त) कॉलेज बनाने के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके चलते बरेली कॉलेज में एक बार फिर मैनेजमेंट के अधिकार क्षेत्र से निकलने छटपटाहट शुरू हो गई है।
विज्ञापन


‘बरेली कॉलेज को ऑटोनोमस कॉलेज बनाने के लिए आवेदन के संबंध में वरिष्ठ शिक्षकों के साथ बैठक की गई है। उनसे मंत्रणा करने के बाद आवेदन किया जाएगा।’
- डॉ. अजय कुमार शर्मा, प्राचार्य बरेली कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें