बदायूं। यूपीसी के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने जमकर मस्ती की। बच्चों ने लोगों को मतदान के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्घाटन शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता व उसहैत चेयरमैन सैनरा वैश्य ने किया।
शहर विधायक ने कहा कि स्कूल एक ऐसी जगह है, जहां पर बच्चों को अच्छा इंसान बनने के गुण प्रदान किए जाते हैं। चेयरमैन ने बच्चों को उत्साहवर्धन किया। वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत ‘कर हर मैदान फतेह’ गीत पर शिऑन, देवांश, कुशाग्र, देवांश, सौम्या आदि ने अभिनय किया, वहीं अन्य बच्चों ने नाटकों के माध्यम से शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला, साथ ही वोट के महत्व के बारे में बताया। कक्षा आठ के वंश वर्धन को उर्वेश स्मृति अवार्ड, तंवी को कल्पना चावला अवार्ड, अभिनव राठौर को सीवी रमन अवार्ड दिया गया। इस मौके पर अर्चना शर्मा, नीतू जौहरी, अर्निका, पूनम, प्रिया, मोहिनी, शाहीन आदि मौजूद रहे। ब्यूरो