फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैकनियर रोड को पंडित राधेश्याम के नाम रखने का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पंडित राधेश्याम कथावाचक स्मृति समारोह समिति के पदाधिकारियों ने डीएम से मिलकर मैकनियर रोड का नाम पंडित राधेश्याम कथावाचक रखने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पंडित राधेश्याम देश की महान विभूतियों में से एक थे। जबकि ऐसे महापुरूष के नाम पर न तो शहर में कोई मार्ग है और न ही कोई पार्क है। समिति ने गांधी उद्यान चौराहे पर उनकी मूर्ति लगाने की भी मांग की। इसके साथ उनके जन्म स्थान बिहारीपुर में द्वार बनाने और सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ लगाए जाने की मांग की। इस दौरान डॉ. शशांक शुक्ला, कुलभूषण शर्मा, तुषार अग्रवाल, अंकित शंखधार, डॉ. कविता अरोरा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें