बरेली। बीडीए उपाध्यक्ष रहे वरिष्ठ आईएएस अफसर डॉ. सुरेंद्र कुमार पांडेय ने सोमवार को अपना चार्ज छोड़ दिया। शासन से दो दिन पहले लखनऊ तबादला होने के बाद डॉ. पांडेय ने निवर्तमान सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह को अपना चार्ज सौंप दिया। उनको विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा बनाया गया है। वहीं नई उपाध्यक्ष बनाई गईं दिव्या मित्तल ने भी ज्वाइन नहीं किया है। वह समय कानपुर में एसआईडीसी में ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं।
बीडीए में निवर्तमान सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह का भी ट्रांसफर हो चुका है। शासन ने उनको अभी प्रतीक्षारत रखा है। सचिव पद पर शाहजहांपुर में एडीएम फाइनेंस पद पर कार्यरत अंबरीश कुमार श्रीवास्तव को तैनाती मिली है। सोमवार को वह बीडीए दफ्तर कुछ देर के लिए पहुंचे। मगर अभी उन्होंने नए पद पर ज्वाइन नहीं किया है। बताया जाता है कि नई उपाध्यक्ष दिव्या मित्तल के ज्वाइन करने के बाद ही निवर्तमान सचिव अपना पद छोड़ेंगे।