फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज मिलने से पहले ही गर्भवती ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला महिला अस्पताल में बुधवार सुबह गंभीर हालत में लाई गई गर्भवती की इलाज मिलने से पहले ही मौत हो गई। इमरजेंसी वार्ड में पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चा पहले ही महिला के पेट में मर चुका था। परिवार बिना पोस्टमार्टम के ही शव घर ले गया।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में बुधवार सुबह बहेड़ी की एक गर्भवती महिला को इलाज के लिए लाया गया। इमरजेंसी वार्ड में पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारवालों ने बताया कि महिला का बीते कुछ दिन से इलाज चल रहा था। सुबह से ही पेट में बच्चे ने हरकत बंद कर दी थी। गांव के डॉक्टर को दिखाने पर फायदा नहीं हुआ तो अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों के मुताबिक, काफी देर इलाज न मिल पाने के कारण महिला की हालत खराब हो गई थी। उसका पेट भी फूल रहा था। सीएमएस डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि महिला यहां पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुकी थी। कागजी कार्रवाई कराने के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें