फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘शाहदाना उपकेंद्र से संविदा कर्मी हटाओ’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्राइवेट कर्मी और ठेकेदारों की मिलीभगत से कागजों पर बकाया बिल में बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इसकी गाज एसडीओ पर गिरने के बाद अब निदेशक ने शाहदाना उपखंड क्षेत्र में कार्यरत संविदा, प्राइवेट कर्मी और ठेकेदार तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने डीडीपुरम उपकेंद्र के जेई पर भी कार्रवाई करने कहा है।
विज्ञापन

शनिवार शाम पावर कारपोरेशन के निदेशक विजय कुमार ने विभागीय समीक्षा बैठक में राजस्व वसूली में लापरवाही और कटे कनेक्शन फिर से जोड़े जाने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने दो अफसरों पर कार्रवाई करने के बाद अब शाहदाना उपखंड में कनेक्शन काटने में लगे ठेकेदार और उसकी टीम हटाने के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि ठेकेदार, संविदा कर्मी मिलकर राजस्व वसूली में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। निदेशक ने रविवार सुबह से शाम तक मठ चौकी और पुराना शहर स्थित मीरा पैंठ फीडरों की सघन चेकिंग कराई। उन्होंने बकायेदारों के कनेक्शन मौके पर ही काटने को कहा। हजियापुर में बिजली चोरी और बकाया वसूली में लापरवाही मिलने पर जेई डीडीपुरम को भी हटाने को कहा है।
निदेशक ने शाहदाना और कुतुबखाना उपखंड क्षेत्र में गिरते राजस्व और कटे कनेक्शन फिर से जुड़ने का खेल रोकने को कहा है। इसके तहत विभाग ने इन दोनों उपखंडों में सुधार लाने के लिए अधीक्षण अभियंता राजेंद्र प्रसाद को जिम्मेदारी सौंपी है। प्रसाद इन दोनों क्षेत्रों में बकाया में कटे कनेक्शनों की भी समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन


जेई संगठन ने किया विरोध
समीक्षा बैठक में हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। विद्युत जेई संगठन ने आपात बैठक बुलाकर इस पर एतराज जताया। प्रभावित एसडीओ विजय कनौजिया ने कहा कि वे शाहदाना से हटना चाहते हैं, लेकिन हटाने का तरीका सही नहीं है। संगठन इस मामले में चीफ इंजीनियर से मुलाकात कर वस्तुस्थिति से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें