फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट बोर्ड बैठक में ट्रैफिक पुलिस के ‘प्रस्ताव’ पर होगा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। घोड़ा बटालियन रोड के मसले पर कैंट बोर्ड की ओर से एसपी ट्रैफिक को भेजा गया बंद लिफाफा अब तक नहीं खुला है। अवकाश के बाद एसपी ट्रैफिक बरेली पहुंचे लेकिन उन्होंने लिफाफे की सुधि नहीं ली। दूसरी ओर, कैंट बोर्ड के अधिकारियों ने एसपी ट्रैफिक द्वारा मांगी गई वन वे अनुमति पर बोर्ड बैठक में निर्णय लेने की बात कही है। इससे घोड़ा बटालियन रोड को वन वे करने का मामला करीब महीने भर के लिए टल गया है।
विज्ञापन

कैंट बोर्ड के अधिशासी अभियंता आरके माहेश्वरी ने बताया कि कैंट क्षेत्र के रास्तों को बंद करने अथवा खोलने पर आखिरी निर्णय रक्षा मंत्रालय का मान्य होगा। हालांकि, कैंट एक्ट के सेक्शन 258 के अनुसार जनहित को देखते हुए कैंट बोर्ड निर्धारित समय के लिए रास्ते को वन वे, बंद अथवा खोलने का निर्णय ले सकता है। ऐसे में एसपी ट्रैफिक द्वारा मांगी गई वन वे की अनुमति पर बगैर बोर्ड बैठक के निर्णय विधि सम्मत नहीं होगा। उन्होंने आगामी बोर्ड बैठक में ट्रैफिक पुलिस का प्रस्ताव रखने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें