फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से पूरा मैदानी क्षेत्र ठंड से कांप उठा। बुधवार को अधिकतम पारा लुढ़ककर 19.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 4.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 24 घंटे तक बादल छाए रहने की संभावना जताई है। मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर चलने के आसार और कोहरे का असर कम होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

पहाड़ों की हवा का शहर में प्रवेश होने से ठंड में एकाएक इजाफा हुआ है। इससे बुधवार को लोग ठिठुरते नजर आए। शाम को चल रही सर्द हवाओं ने लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल कर दिया। राहगीर गर्म कपड़ों में दुबके नजर आए। जगह-जगह अलाव जलाकर लोग ठंड से बचने की कोशिश करते रहे। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि बुधवार को अधिकतम पारा सामान्य से दो डिग्री कम और न्यूनतम पारा 4.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। इससे मैदानी क्षेत्र में ठंड बढ़ी है। वातावरण में सुबह 94 फीसदी नमी रही। धूप निकलने के बाद दोपहर में यह घटकर 84 फीसदी तक पहुंच गई। अगले 24 घंटे में हल्के बादल बने रहने के आसार हैं। शहर के आसपास के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना भी जताई है। बताया कि आगामी दिनों में फिलहाल ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें